खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में आयोग से चयनित प्रधानाचार्य कमलेश यादव ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री यादव इस विद्यालय के 16 वें तथा आयोग से चयनित पहले प्रधानाचार्य हैं। नवागत प्रधानाचार्य ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुशील कुमार से कार्यभार ग्रहण किया।
छितौनी इण्टर कालेज में नवागत प्रधानाचार्य कमलेश यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व बताया कि पूर्व में जनता राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज करहा जनपद मऊ में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत रहे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने नए सत्र में विद्यालय में शैक्षिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया। कहा कि पठन-पाठन का माहौल बच्चों के अनुकूल बनाया जाएगा, आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना में परिवर्तन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा पूर्णतः नकल विहीन एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता को दोहराया। विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत किया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार केडिया, कोषाध्यक्ष हरि गुप्ता, प्रेम लाल गुप्ता आदि ने नवागत प्रधानाचार्य को बधाई दी।
इस दौरान शिक्षक उदय राज शुक्ला, सतेंद्र सिंह, आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, नरेंद्र प्रसाद, अम्बरीश सक्सेना, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, भरत यादव, दिनेश यादव, श्याम सुंदर चौधरी, संजीव सिंह, गोल्डी सिंह, महंथ मिश्रा, उपेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रीना देवी, सरोज सहित तमाम शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…