News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: उल्लासपूर्वक मनाया गया 73वां गणतंत्र, तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 26, 2022  |  7:08 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: उल्लासपूर्वक मनाया गया 73वां गणतंत्र, तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
  • कोविड़-19 को देखते हुए नहीं जुटाई गयी भीड़

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं सहित स्कूल, कालेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस की धूम रही। तहसील मुख्यालय, थाना व सरस्वती देवी पीजी कालेज, गांधी इण्टर कालेज, कांति देवी इण्टर कालेज, आईपीएल चीनी मिल, छितौनी इण्टर कालेज समेत विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

तहसील मुख्यालय पर एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पेशकार राहुल चतुर्वेदी, कानूनगो आरसी गुप्ता सहित राजस्वकर्मी उपस्थित रहे। खड्डा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, हनुमानगंज एस ओ संतोष कुमार ने ध्वजारोहण किया, सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसी तरह आईपीएल चीनी मिल पर प्रधान प्रवंधक कुलदीप सिंह, उप गन्ना प्रवंधक सविन्द्र, मुन्ना सिंह आदि तो सरस्वती देवी महाविद्यालय में प्रधानाचार्य दीपक मिश्र, श्रीगांधी इण्टर कालेज खड्डा में प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय, कांति देवी इण्टर कालेज में प्रवंधक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया, छितौनी इण्टर कालेज में कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, उप प्रार्चाय आकाश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद में प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता गुरुकुल एकेडमी, आक्सफोर्ड, इमैनुअल, सरस्वती शिशु मंदिर आदि विद्यालयों व अन्य कालेजों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। ब्लाक मुख्यालय, पीएचसी व सीएचसी, आंगनबाड़ी आदि संस्थाओं में भी सादे समारोह कोविड़ प्रोटोकॉल में ध्वजारोहण किया गया।

कोविड-19 वजह से इस बार सादे समारोह में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया कहीं भीड़ नहीं जुटाई गई। सभी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking