खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली पोखरे के पास खड्डा-नेबुआ मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रैक्टर -ट्राली एवं चार पहिया वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में बंद पीकप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
खड्डा- नेबुआ मार्ग पर भुजौली बाजार के पोखरा टोला के समीप बुधवार की सुबह पड़रौना से आ रही एक चार पहिया वाहन की नेबुआं की ओर जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर -ट्राली से भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे पीआरबी पुलिस की मदद से तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…