खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में गुरुवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी खड्डा व प्रभारी निरीक्षक एवं अवर अभियन्ता विद्युत विभाग की उपस्थिति में क्षेत्र के ताजियादार, सम्भ्रान्त व्यक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजिया, मोहर्रम व श्रावण मास के पर्वों को सकुशल संपन्न करने पर व्यापक चर्चा किया गया। गुरुवार को थाना परिसर में एसडीएम भावना सिंह, सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ दुर्गेश सिंह, ईओ देवेश मिश्र, एसडीओ विद्युत भोलानाथ की उपस्थिति में क्षेत्र के ताजियादारों सहित संभ्रांत लोगों की बैठक में त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु व्यापक चर्चा किया गया। एसडीएम ने शासन के निर्देशों का शत- प्रतिशत पालन करने की अपील की।
बैठक में आए सभी ताजियादारो से त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में पूछकर समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, एसएचओ खड्डा ने पुलिस टीम के कस्बे का पैदल भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर फ्लैगमार्च किया।इस दौरान एसआई पीके सिंह, उमेश सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…