खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के मामले में खड्डा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान की कार्रवाई की है।
खड्डा थानाक्षेत्र के उक्त गांव निवासी एक महिला ने खड्डा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। खड्डा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस संबंध में खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रज्जाक पुत्र इल्ताफ निवासी भेड़ीजंगल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…