खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ धमकी आदि के मामले में खड्डा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने महराजगंज जिले के घुघली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गुरूवार को जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार कर धारा 376, 366 व 504 के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेजा गया है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…