खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली बन्धे के समीप दस दिन पूर्व रूपये के लेनदेन को लेकर स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारने वाले अभियुक्त को शुक्रवार की देर रात खड्डा पुलिस ने बरवारतनपुर तिराहे से कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
शनिवार को खड्डा थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि खड्डा नगर निवासी स्वर्ण व्यवसाई कन्हैयालाल वर्मा पर पैसे के लेन- देन को लेकर अभियुक्त धन्नजय तिवारी निवासी जिन्दा छपरा थाना हनुमानगंज ने थाना क्षेत्र के अहिरौली बंधे के पास तमंचे से गोली मारी थी जिसके बाद से ही वह फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय थीं। शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर तिराहे से पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह, उप निरीक्षक पीके सिंह, का. राहुल पाण्डेय, कां. रामनिवास यादव ने उसे एक अदद कट्टा, 1 जिन्दा कारतूस व एक फायरशुदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर धारा 307 व 3/25 आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…