News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता भवन की उठाई मांग, किया हड़ताल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2022  |  8:40 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता भवन की उठाई मांग, किया हड़ताल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर गुरूवार को वार संघ के अधिवक्ताओं ने नव निर्मित तहसील भवन में अधिवक्ताओं के लिए भवन नहीं बनाये जाने के विरोध में एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। अधिवक्ताओं ने हर हाल में अधिवक्ता भवन बनवाने की प्रशासन से मांग की है।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

खड्डा तहसील का नवीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यालयीय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए कोई स्थान या भवन के लिए कोई जगह चिन्हित नहीं होने के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरूवार को कलमबंद हडताल करते हुए धरना देकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने बताया कि डीएम व एसडीएम को इसके लिए पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर जिले स्तर से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।

इस दौरान वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमियमय मालवीय, महामंत्री अनूप मिश्र, कुमोदचंद शर्मा, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद पाण्डेय, अवधेश यादव, अनिल सिंह, हीरालाल कुशवाहा, अजय चौहान, सतीश मद्धेशिया, पुण्डरीक मिश्रा, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानंद पाण्डेय आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking