खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने होलिका में आग लगा जला दिया। गांव के लोगों के सुझबूझ से कोई वाद-विवाद नहीं हो पाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठियां बुजुर्ग गांव में बसन्त पंचमी के दिन गांव के लड़को ने मठियां मोड़ से नेबुआ की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे होलिका स्थान पर होलिका स्थापित कर आस-पास खरपतवार रखा था कि गांव का ही कोई शरारती तत्व आग लगा होलिका को जला दिया। इस बात की जानकारी पर होने पर लोग शिकायत करने लगे। गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव सहित लोग व पुलिस के सूझबूझ से मामला शांत हुआ। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…