खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के फटकदौना हीराछपरा गांव में सोमवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार के साथ ही कृमिनाशक दवाओं व मिनिरल्स का वितरण किया गया। पशुपालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाइयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जवल खरवार ने किया।
पशु मेले में जुटे पशुपालकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ जिला मिडिया सह संयोजक भाजपा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा गांव के पशुपालकों के हित में यह योजना चलाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक पशुपालक जागरूक व लाभान्वित हो सकें। पशु चिकित्साधिकारी डा. उज्जवल खरवार ने मेले के माध्यम से लोगों को सर्दियों में पशुओं की होने वाली बीमारी के बारे में बताया। साथ ही बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मेले में पंजीकृत 409 छोटे बड़े पशुओं के लिए खनिज मिश्रण, कृमिनाशक दवा वितरित करते हुए 4 पशुओं का गर्भ परीक्षण व 104 पशुओं का पैरावेट पशुमित्रों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, धनन्जय पाण्डेय, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती पैरावेट पशुमित्र जितेन्द्र कुमार गुप्ता, महबूब आलम, उमेश यादव, रजवन्त प्रसाद, रमेश यादव, राजेश यादव, आकाश राव, रमेश कुशवाहा, मीना देवी, सोनू खरवार सहित सैकड़ों पशुपालक मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…