News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए गंडक नदी पर होगा एक और पुल का निर्माण

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 2, 2022  |  10:38 AM

1,069 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए गंडक नदी पर होगा एक और पुल का निर्माण WhatsApp
Responsive image
  • बिहार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय
  • खड्डा क्षेत्र के बेलवनिया से बिहार के डुमवलिया तक गण्डक पर पुल बनाने की कवायद

खड्डा/कुशीनगर। मुख्यालय से पिपरासी प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए बहुत जल्द ही गंडक नदी पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा । जिसकी मार्गरेखन की अनुमति जिले के निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों व उनके प्रतिनिधियों के द्वारा जिला पदाधिकारी के द्वारा आयोजित बैठक में सहमति प्रदान कर दी गई है ।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

इसकी जानकारी देते हुए विधान पार्षद भीष्म साहनी ने बताया कि 30 अगस्त को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता व भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के पदाधिकारियों के साथ जिला के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनएच 727 के अवसानी से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक बनाने हेतु चर्चा हुई।लेकिन बाल्मीकि वन क्षेत्र (वनविभाग) की अड़ंगेबाजी को देखते गंडक नदी पर एक पुल निर्माण करने पर सहमति बनी जो बगहा के डुमवलिया से शुरू होकर यूपी के बेलवानिया तक निर्माण किया जाएगा। इस जगह पर पुल निर्माण हो जाने से बगहा अनुमंडल से पिपरासी प्रखंड की दूरी 8 से 10 किलोमीटर ही रह जाएगी । नहीं तो अभी फिलहाल में पिपरासी के वासियों को बगहा अनुमंडल आने के लिए उत्तर प्रदेश होते हुए 60 किलोमीटर की दूरी तय कर बगहा अनुमंडल आना पड़ रहा है। वहीं यूपी के बेलवानिया से बिहार के डुमवलिया गंडक नदी पर पुल निर्माण हो जाने से उत्तर प्रदेश से बगहा आने जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत हो जाएगी। अभी फिलहाल में यूपी से मदनपुर पनियहवा होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बरसात के इन दिनों में मदनपुर से लेकर उत्तर प्रदेश सीमा सालिकपुर तक पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है । हालांकि बीच में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था । लेकिन वन विभाग के रोक के बाद तो सड़क का निर्माण कार्य बंद हो गया है। जिला पदाधिकारी के यहां जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिए गए इस निर्णय को आम जनता के द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है । वहीं इस पुल को बनने को लेकर बेलवनिया, नगर पंचायत छितौनी सहित आस- पास के क्षेत्रों के लोगों भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking