खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डा. निगम मौर्य ने बुधवार को नगर पंचायत छितौनी के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार अनुपमा मिश्रा का चयन किया गया और मंत्री पद की जिम्मेदारी अजय कुशवाहा को मिली।
नई कार्यकारिणी में सह मंत्री रवि चौधरी, विजय निषाद, संतोष निषाद, प्रतिभा चौधरी, एसएफडी संयोजक सचिन शर्मा, सह संयोजक आनंद चौहान एसएफएस संयोजक राहुल चौहान, सह संयोजक मनीष मद्धेशिया, आरकेएम संयोजक ज्योति सैनी, सह संयोजक नेहा साहनी, खेल संयोजक दीपक जायसवाल, सह संयोजक धर्मेंद्र साहनी, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, उपेन्द्र कुमार, गणेश कुमार, नितेश शर्मा के नाम की घोषणा हुई। मौके पर उपस्थित जिला मीडिया संयोजक पंकज द्विवेदी, राहुल गुप्ता, गिरिजेश मिश्र ने नवगठित टीम को बधाई दी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…