खड्डा/कुशीनगर। बकाये वेतन की भुगतान व बीपीएम कार्यालय में तैनात बीएएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर आशाओं ने ब्लाक अध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। आशाओं ने ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भी भेजा है।
सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों ने ब्लॉक अध्यक्ष सरोज गिरी व उपाध्यक्ष शशिकला पाठक की अगुवाई में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर बताया कि विगत सात से आठ माह का आशाओं का भुगतान नहीं किया गया है। बीपीएम कार्यालय में बीएपी नवीन कुमार पटेल द्वारा आशा वर्कर के कार्यों में लापरवाही के चलते भुगतान नहीं हो पाता है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा है कि उक्त कर्मचारी पर यदि खड्डा पीएचसी से स्थानांतरण व प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती है तो 21 दिसम्बर को बीपीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने आशा कार्यकत्रियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान संगीता शर्मा, उर्मिला, सुमन, जानकी, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…