खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के एक निर्माणाधीन मकान के सामने से बाइक चोरी हो गयी। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई गांव निवासी उमेश गुप्ता खड्डा कस्वे के सिविल लाइन मोहल्ले में जलकल रोड व सोहरौना रेलवे गेट जाने वाली सड़क के सटे मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को मकान के सामने ही बाइक खड़ी करके लोग अपने कार्य में व्यस्त हो गये,इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गयी। काफी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं चला तो देर शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वाहन स्वामी उमेश गुप्ता ने बताया घर के पास से लगभग पच्चीस मीटर दूर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दिख रहा है जो बाइक को लेकर सोहरौना रेलवे ढाले के तरफ जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…
हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…
कुशीनगर ब्यूरो: भीषण गर्मी और नौतपा के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश के…
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…