News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: देश में विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है डबल इंजन की भाजपा सरकार- पंकज चौधरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 29, 2021  |  6:50 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: देश में विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है डबल इंजन की भाजपा सरकार- पंकज चौधरी WhatsApp
Responsive image
  • गरीबों की जमीन हड़पने वालों पर बुलडोजर चलवा रही यूपी सरकार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के ग्राम सभा भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में बुधवार की दोपहर भाजपा का जन विश्वास रैली का आयोजन संपन्न हुआ। रैली को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। सभा पूर्व रथयात्रा में शामिल अतिथियों को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।Khadda: BJP government of double engine is setting a record of development in the country- Pankaj Chaudhary

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि योगी मोदी की सरकार ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजलूम, छात्र, नौजवान, व्यापारी सबके हित के लिए कार्य किया है। पूर्व की सरकार में जनता भय व डर के साये में जीवन यापन कर रही थी, गुण्डे थाना चला रहे थे जबकि भाजपा सरकार भय मुक्त समाज के साथ ही साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान के हितों में कार्य कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश के प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सबका साथ-सबका विकास के फार्मूले पर काम किया है। रैली को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि 2014 के उत्तर प्रदेश व आज में जनता को फर्क साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा की केन्द्र की डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के चातुर्दिक विकास की कीर्तिमान स्थापित कर रही है। खराब मौसम के बावजूद रथयात्रा में उमड़ रही भीड़ से यह सिद्ध हो गया है कि पुनः 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जन विश्वास रैली को राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद, जिला प्रभारी रमेश सिंह, राकेश त्रिपाठी, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रभारी संजीव राय, राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, जन विश्वास यात्रा के प्रभारी डॉ नीलेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र जिला मंत्री विवेकानंद पांडेय, मनोज जायसवाल, बच्चा पाण्डेय नवीन, वरुण राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, जितेन्द्र राव, आलोक तिवारी, ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे, शेषनाथ यादव, शेषनाथ यादव, मनोज पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, सुप्रियमय मालवीय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, अजय गोविन्द शिशु, राजेश सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, हरिगोविंद रौनियार, बृजेश मिश्रा, महेंद्र पांडेय, राजेश्वर सिंह, विजय कनौजिया, दुर्गेश वर्मा, समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा का खड्डा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ियार बाजार, नौरंगिया, नेबुआ रायगंज, भुजौली बाजार, मठिया, खड्डा, बंजारीपट्टी, रामपुर गोनहा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह- जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा महाराजगंज की सीमा में प्रवेश कर गई। रथयात्रा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जिलेभर की पुलिस फोर्स तैनात रही।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य को भुजौली इण्टरमीडिएट कालेज में भाजपा की जनविश्वास रैली में दोपहर 1 बजे तक पहुंचना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो जाने से भाजपा नेताओं सहित हैलीकॉप्टर देखने को जुटी भीड़ को निराशा हाथ लगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking