News Addaa WhatsApp Group Join करें

Shivpal Singh Yadav in Khadda News/खड्डा: भाजपा को पहले प्रदेश व फिर देश से हटाना होगा- शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 1, 2022  |  3:28 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Shivpal Singh Yadav in Khadda News/खड्डा: भाजपा को पहले प्रदेश व फिर देश से हटाना होगा- शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा WhatsApp
Responsive image
  • श्रीगांधी किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा में बोले शिवपाल यादव

खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा विधानसभा खड्डा में सपा व सुभासपा गठवंधन के प्रत्याशी अशोक चौहान के समर्थन में खड्डा के श्रीगांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज के खेल के मैदान में मंगलवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैविनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी में सपा गठवंधन की सरकार बनने का दावा किया।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

खड्डा के सपा गठबंधन के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैविनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा की 5 साल भाजपा के गलत नीतियों व फैसलों से देश व प्रदेश पीछे चला गया। मंहगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान बर्वाद हो गया जिससे सभी परेशान व दुखी हैं। भाजपा को पहले प्रदेश व फिर देश से हटाना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा को सिर्फ वादा करने वाली पार्टी बताते हुए कालाधन वापस लाने व नोटबंदी के नाम पर जनता को सिर्फ छलने का काम बताया। उन्होंने भाजपा सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की वकालत करते हुए सपा की सरकार बनने पर किसानों को 300 यूनिट फ्री बिजली, समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, विकलांग पेंशन व फ्री में 2 बोरी डीएपी व 5 बोरी यूरिया देने व वर्ष भर पात्रों को मुफ्त राशन देने की बात कही। कहा की सपा सरकार में हमने बड़े पुल, सिचाई व बाढ़ की रोकथाम सहित तमाम बड़े- बडे परियोजनाओं को पूरा किया एवम् कई जिलो को बनाने के साथ ही साथ 47 तहसीलें यूपी को दिया। उन्होंने लोगों से गठबंधन प्रत्याशी अशोक चौहान को जिताने का आह्वान करते हुए सपा की सरकार बनने में सहयोग करने को कहा।Khadda: BJP will have to be removed first from the state and then from the country - Shivpal Singh Yadav, National President Praspa

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह सपा नेता मिठाई यादव, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठु, ब्यास मिश्रा, सविता रानी विन्द, ज्योति देवी, पूर्व प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना राजभर, अरविंद मिश्रा, पन्नेलाल यदुवंशी, सरतेज यादव, हर्ष दधीचि, विवेक ओझा, भोला यादव, दीनानाथ यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव सहित सपा व गठवंधन के नेता, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking