खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। विकास खंड खड्डा के ग्राम पंचायत कोप जंगल में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ( युवक मंगल दल) द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर यानि बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इस बात की जानकारी युवा कल्याण अधिकारी खड्डा ऋषिकेश यादव व ब्लाक अध्यक्ष आनंद तिवारी ‘नन्हे’ ने संयुक्त रूप से दी है।
युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश यादव ने बताया कि खेल कूद कार्यक्रमों मे लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला प्रक्षेपण, भाला फेंक , दौड़, कबड्डी और भारोत्तोलन आदि प्रतियोगिता होनी हैं।
जिसका पंजीकरण उक्त दिवस को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी व युवा कल्याण अधिकारी श्री यादव ने विज्ञप्ति में बताया कि पहले यह खेलकूद 20-10-2021 को होने वाला था लेकिन प्रधानमंत्री जी के कसया एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के कारण एक दिन आगे अर्थात 21-10-2021 को होना सुनिश्चित किया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…