News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज की बालिका बनी एक दिन की प्रधानाचार्या

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 24, 2022  |  6:45 PM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज की बालिका बनी एक दिन की प्रधानाचार्या

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में सोमवार को इण्टर की छात्रा कुमारी पूजा साहनी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या के पद की शपथ लेने के उपरांत कार्यभार ग्रहण कराया गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने एक दिन की नवनियुक्त मनोनीत प्रधानाचार्या को पद की शपथ दिलाई।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

छितौनी इण्टर कालेज में सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मनोनीत महिला प्रधानाचार्या कु. पूजा साहनी ने वैक्सीन हेतु आये छात्र-छात्राओ से संवाद किया। उन्होंने परीक्षा कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखे अभिलेख पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यस्थित रखने का निर्देश देते हुए परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह को सही ढंग से रखने को कहा। मनोनीत प्रधानाचार्या ने प्रयोगशाला, एम.डी.एम. कक्ष की सफाई व्यवस्था एवं विद्यालय में हो रहे वैक्सिनेशन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्र/छात्रा, कर्मचारी के मास्क न पहनने पर उन्हें विद्यालय से मास्क उपलब्ध कराया तथा उन्हें कोविड नियमों के पालन करने का का सलाह दिया। मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता की सराहना की। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि यह कदम, इस क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, इसमें यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि हमारे बालिकाओ में प्रतिभा की कमी नही है। संस्था प्रधानाचार्य के इस फैसले की चहुँओर तारीफ हो रही है। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्त , उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , सदस्य प्रेमलाल गुप्त, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक राजन,अम्बरीश कुमार सक्सेना आदि ने शुभकामना देते हुए बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking