News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: 29 मार्च को आएंगे सीएम, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…हेलीपैड का निर्माण जोरो पर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 27, 2023  |  6:15 PM

1,573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: 29 मार्च को आएंगे सीएम, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…हेलीपैड का निर्माण जोरो पर WhatsApp
Responsive image
  • कस्वे को संवारने सहित सड़कों, नालियों की युद्ध स्तर पर हो रही सफाई
  • तहसील भवन पर आने-जाने के लिए पक्की सड़क का हो रहा निर्माण

खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खड्डा नगर पंचायत में आगामी 29 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरे अलर्ट मोड में है। मंच व सभा स्थल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर में साफ- सफाई का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई हो रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खड्डा तहसील के नवनिर्मित तहसील भवन का उद्घाटन समारोह आगामी 29 मार्च को होना तय है। इसके लिए लगातार 3 दिनों से जिला प्रशासन सहित पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों एवं सुरक्षा आदि को लेकर जुटा हुआ है। कमिश्नर रवि कुमार एनजी एवं आईजी जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी रंजन द्विवेदी, डीपीआरओ अभय यादव सहित पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। सोमवार को खड्डा- पडरौना मार्ग पर विधायक विवेकानंद पांडेय की निजी भूमि पर हेलीपैड का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है जबकि कस्वे के किसान इंटर कॉलेज में सभा स्थल को बकायदा हेगिंग टेंट सहित मंच आदि के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खड्डा तहसील मुख्यालय से मेन रोड तक आवागमन के लिए पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। नगर की प्रमुख मार्गो के साथ-साथ नाला व नालियों की भी जिले भर के सफाई कर्मियों को लगाकर बृहद रूप से साफ- सफाई की जा रही है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी भावना सिंह, ईओ देवेश मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुमार नायब तहसीलदार रवि यादव, बीडीओ विनित यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस फोर्स मुस्तैद दिख रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking