खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 9 मामले आए जिसमें एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता व तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा की उपस्थिति में कुल 9 फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंपा जिसमें एक मामले का मौके से निस्तारण करते हुए शेष अन्य मामलों का सुचिता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने इस अवसर पर सभी अधिकारी, कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए शासकीय कार्यक्रम में रूचि लेकर त्वरित क्रियान्वयन की अपेक्षा की। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया अजय तिवारी, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, कानूनगो आरसी गुप्ता सहित पुलिस व राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…