News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कांग्रेसियो ने किया धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2021  |  7:00 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कांग्रेसियो ने किया धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को सौपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेस नेता धनन्जय सिंह पहलवान व कांग्रेस के अजय जायसवाल नगर के सुबाष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गये। चार घण्टे तक चले धरने को तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कांग्रेसियों ने अविलंब कार्यवाही की मांग की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान व अजय जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी बुधवार को सुभाष चौक पर स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश व देश की सरकारो को निकम्मी व जनविरोधी बताया। लगभग चार घंटे तक धरना देने के बाद मांग पत्र तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को सौंपते हुए मांग किया की तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, बाढ व अतिवृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाये जाने, खड्डा तहसील भवन का निर्माण शीघ्र किया जाय, छितौनी से गोरखपुर तक चार जोड़ी पैसेन्जर / डेमू ट्रेन चलाया जाय। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, आफताब आलम , परशुराम यादव, अशोक सिंह, नागेन्द्र प्रजापति, लाल बाबू, विजेन्द्र मल्ल, वाजिद अली, अंगद चौहान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking