News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: अज्ञात वाहन की ठोकर से सायकिल सवार हुआ गम्भीररुप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 5, 2022  |  9:21 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: अज्ञात वाहन की ठोकर से सायकिल सवार हुआ गम्भीररुप से घायल
  • खड्डा-पड़रौना मार्ग पर बगहवा इनार के समीप दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा-भुजौली मार्ग पर बगहवा इनार के समीप गुरूवार की शायं अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गुलामी छपरा निवासी कैलाश जायसवाल खड्डा कस्बे के एक दुकान पर काम करते हैं। गुरुवार की शाम को वह साइकिल घर जा रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये। पडरौना की ओर से आ रहे उपनिरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव व सिपाही उमाशंकर यादव ने उन्हें सड़क पर घायलावस्था में देखकर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज चल रहा है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking