खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना हीराछपरा गांव में बीते 30 नवम्बर को सगे पट्टीदारों में जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के बाद दिए गए तहरीर पर एक पक्ष ने पुलिस पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद अबतक कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
ग्राम फटकदौना हिराछपरा निवासी बाबूलाल पुत्र खेदन ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 नवम्बर की सायं 3 बजे सगे पट्टीदार राधाकिशुन व हरिवंश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच भाई होने के नाते उसने भी अपनी बात रखी। आरोप है कि इससे खार खाए राधाकिशुन का लड़का जो स्थानीय थाने का होमगार्ड है अपने भाईयों संग मिलकर उसे उसकी पत्नी चन्द्रावती, लड़की पूनम 16 वर्ष, नीतू 14 वर्ष को लाठी ठण्डे, ईंट से जानवरों की तरह बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित बाबूलाल ने इलाज के बाद मेडिकल कराकर स्थानीय थाने को तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है की जमीन के हिस्से को लेकर मारपीट हुई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…