खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेल खण्ड पर खड्डा स्टेशन से सटे सोहरौना रेल ढाला के सड़क क्रासिंग के समीप एक युवक मंगलवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पर लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक गोरखपुर से बिहार की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटा कर शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी पप्पू पासवान पुत्र नन्दलाल उम्र 25 वर्ष मंगलवार की दोपहर घर से निकलकर खड्डा की ओर आया। खड्डा-सोहरौना रेलवे ढाला के पास गोरखपुर-नरकटियागंज रेल पटरी पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी। इसे देख रेलवे ट्रेक पर भीड़ जुट गई। परिजन भी घटनास्थल पर आ गये जहां युवक का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना जीआरपी चौकी इंचार्ज अवधेश त्रिपाठी को मिली तो उन्होंने जीआरपी पुलिस हे.का प्रवीण कुमार तिवारी व राम केवल प्रजापति के साथ युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि इन दिनों युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इस घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी के पड़रौना/पनियहवा चौकी प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक पप्पू का शव बरामद हुआ है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…