News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार अंजान

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 7, 2022  |  2:13 PM

990 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार अंजान WhatsApp
Responsive image
  • बरवारतनपुर बाजार के मुख्य सड़क पर झूल रहा हाइटेंशन बिजली तार, हादसों की आशंका

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के वरवारतनपुर ग्राम सभा में सड़क पर निकलना मतलब जान हथेली पर रखकर घूमना। हर पल सिर पर मौत मंडराती रहती है, लेकिन हुक्मरानों को हादसों को इंतजार है। यहां सड़क व आवादी के बीच झूले बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। हर महीने सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत दावों को खोखला साबित कर रही है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

बरवारतनपुर गांव में आने के लिए मुख्य सड़क पर मुनेब गुप्ता के घर के पास से गांव में दशरथ राव के घर तक रास्ते के ऊपर झूलते विद्युत तार जानलेवा बन रहे हैं। आए दिन टूटने वाले तारों को लेकर परेशान लोगों की शिकायतों पर भी विभाग नजरअंदाज करता दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है कि शायद उन्हें हादसों का इंतजार है। कई जगहों पर इस तरह के दृश्य देखे जा सकते हैं। पूरे गांव में कहीं भी तारों के नीचे जालियां नहीं है। जबकि दो इण्टर कालेज सहित कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों से भरी बसों सहित गोरखपुर आने- जाने के लिए ग्रामीण सेवा की बस भी इसी रास्ते प्रतिदिन आती और जाती है। सबसे बड़ी समस्या तिराहे के पास ट्रांसफार्मर से सड़क को क्राश करती लाइन है जो बीच सड़क पर झूल रही है। यहां से रोज हजारों की संख्या में बच्चे गुजरते हैं, लेकिन झूलते तारों की कोई व्यवस्था नहीं की गई। गांव के राजू सिंह, अभिषेक सिंह, पवन राव, शिवकुमार, संजय कुमार पांडेय, राजेश, शाहिद अंसारी, भोला प्रजापति, इमरान, जब्बार अंसारी, मिन्टू अंसारी, विजय कुमार, बृजेश यादव आदि ने सड़क पर झूलते तारों को ऊपर कराकर जाली सेड़ से सुरक्षित कराने की बिजली विभाग से मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking