News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: भारतीय किसान संघ का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 11, 2022  |  3:50 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: भारतीय किसान संघ का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग
  • भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी की अगुवाई में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी की अगुवाई में किसानों ने किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी के नेतृत्व में जुटे विवेकानंद पाण्डेय उर्फ वीएन भाई श्रीनाथ तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, शत्रुंजय सिंह, हेंमत पाण्डेय, सुजीत चौरसिया, उमेश गुप्ता, हृदयलाल चौहान, नृपेन्द्र जायसवाल, शैलेष कुमार गुप्त, बैजनाथ, राममूर्ति आदि किसान नेताओं ने आंदोलन के प्रथम चरण में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि किसानों के उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने से किसान गरीब और कर्जदार होता जा रहा है। सरकार के कई प्रकार के मदद के वावजूद सही क्रियान्वयन न होने से से किसानों की दशा में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। किसान संगठन ने मांग किया कि किसानों के फसल का मूल्य, लागत एवं उस पर लाभ जोड़कर भुगतान की ब्यवस्था हो। खेती किसानी की ओर देश का नौजवान आकर्षित हों, इसलिए कृषि सुधारों में किसानों के हित का ख्याल रखते हुए नीति बनें जिससे गरीब बर्ग लाभान्वित हो। किसान संगठन ने राष्ट्रपति के नाम संदर्भित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने ज्ञापन को डाक द्वारा राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking