News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मौनी आमावस्या पर सामाजिक कुम्भ में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 1, 2022  |  8:47 PM

592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मौनी आमावस्या पर सामाजिक कुम्भ में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी
  • मेले में झूला, गुब्बारा व लकड़ी एवम् लोहे के सामानों से सजी दुकानें
  • खोया पाया केन्द्र भी रहा स्थापित

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल सड़क पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर मंगलवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें बिहार, महाराजगंज, गोरखपुर व कुशीनगर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध नारायणी में आस्था की डुबकी लगाई। साधु संत व श्रद्धालुओं ने स्नान, दान व मन्दिर में पूजन किया। हजारों लोगों ने नारायणी में पूजा स्नान के बाद अगरबत्ती, कपूर, सिन्दूर चढाकर मां नारायणी व भगवान भाष्कर को नमन कर परिवार के मंगल की प्रार्थना की। वहीं बुजुर्ग दम्पति गौदान करते दिखे। पूरा क्षेत्र नारायणी के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

सामाजिक कुम्भ के संरक्षक राम नयन दास व त्यागी महाराज ने स्नान उपरांत वैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजन संपन्न कराया। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन का स्वरूप छोटा रखा गया था।अवसर अनुकूल होने पर सामाजिक कुंभ को भब्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की ओर से आवास व भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर संरक्षक महन्थ प्रहलाद दास, ब्रह्मदेव तिवारी, रामप्यारे दास, बलरामदास, कुंजबिहारी दास, सचिदानंद, सुभाष सुहाना, वेदप्रकाश मिश्रा, विकास सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, करन यादव, भुआल गोड़, सुनील यादव, बीरेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking