खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग कुशीनगर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर छात्र- छात्राओं को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामित प्रशिक्षक विश्वामित्र पांडेय एवं पंकज कुमार ने छात्र/छात्राओं को बाढ़, आग, भूकम्प व यातायात के विषय मे गहन जानकारी दी तथा छात्रों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता उदय शुक्ल, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक, राजन लिपिक जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विजय कुशवाहा, भरत यादव, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, विवेकानंद यादव, संजीव सिंह, दिनेश यादव, कमरुद्दीन अली अंसारी, श्रवण कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, रीना देवी, सरोज भारती, गोल्डी, उपस्थित रहीं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…