खड्डा/कुशीनगर। बाल्मीकि नगर गण्डक बैराज से बुधवार को पानी का डिस्चार्ज कम होने से नदी पार बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को गण्डक बैराज से 3,16,700 के अधिकतम डिस्चार्ज के बाद बुधवार को पानी छोड़ने की रफ्तार धीमी हो गई। बुधवार की शाम 7 बजे पानी का कुल डिस्चार्ज 2,64,000 क्यूसेक हो जाने से गांवों में बाढ़ का पानी धीरे- धीरे उतरने लगा है। फिर भी अभी भी लोगों की दुश्वारियां बनी हुई हैं।
खड्डा क्षेत्र के नदी पार बसे आधा दर्जन गांवों में सोमवार से ही बाढ़ का पानी पहुंचने लगा, जो मंगलवार को अपने पूरे रौ में हो गया। बाढ़ के पानी से मरचहवा, शिवपुर, बसन्तपुर, मरचहवा पूरब टोला, हरिहरपुर, नारायनपुर, बालगोविंद छपरा व बकुलादह आदि गांव के रास्ते व घर में घुटनों तक पानी भर गया। बाढ़ के पानी से शिवपुर पुलिस चौकी में भी पानी भर गया। लोगों की आवाजाही बंद हो जाने से जीवन अस्त ब्यस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक अभी भी गांवों में पानी जमा है। सड़क संपर्क कट जाने से आवाजाही के लिए नाव ही एक सहारा है।
नायब तहसीलदार के देखरेख में चल रहा सामुदायिक किचेन: मंगलवार की शाम से ही नायब तहसीलदार रवि यादव के देखरेख में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचेन में भोजन दिया जा रहा है। वहीं पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…