News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 17, 2022  |  4:25 PM

648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या
  • तहसील बार संघ ने जिलाधिकारी से पेयजल व आईपीएल चीनी मिल से उड़ने वाले राख की समस्या को प्रमुखता से की शिकायत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को डीएम रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में डीएम ने फरियादियों के समस्याओं का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान 73 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 7 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल तहसील दिवस में पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष रास्ते की समस्या, भूमि पट्टा, राशन कार्ड, भू पैमाइश, जमीन कब्जा, पीएम किसान सम्मान निधि, पोषाहार वितरण, भूमि बंटवारा, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित समस्याएं फरियादियों ने की। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिष्ट मुलाकात कर तहसील परिसर में पेयजल की समस्या एवं आईपीएल चीनी मिल से राख की समस्या के निस्तारण हेतु मशीन लगाने/चलाने की मांग की। खड्डा-पनियहवा मार्ग मानक के विपरीत बनाए जाने की शिकायत भी जिलाधिकारी के समक्ष आई। जिलाधिकारी ने मानक अनुरूप व गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व के 24, पुलिस के 16, राजस्व व पुलिस का संयुक्त 9, विकास के 6, समाज कल्याण के 2 सहित अन्य 16 मामले सहित कुल 73 प्रार्थना पत्र आते जिनमें 7 मामलों का मौके से निस्तारण किया गया। बाकी बचे 66 मामलों का टीम गठित कर समाधान के निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीपीआरओ अभय यादव, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसएचओ खड्डा अमित शर्मा, हनुमानगंज रामसहाय चौहान आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking