News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 15, 2022  |  8:55 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें
  • डीएम एस. राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल रहे मौजूद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें 2 मामलों का त्वरित समाधान कराया गया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम एवं एसपी के समक्ष राजस्व के 6, पुलिस के 4, राजस्व व पुलिस का संयुक्त 2, विकास का 2 एवं अन्य 2 मामले आए जिसमें राजस्व विभाग से जुड़े 2 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। शेष बचे 14 मामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहें। सभी मामलों को गंभीरता से लें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही करेगा तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking