खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के बाढ़ प्रभावित गांव महदेवा का शनिवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों के कम्युनिटी किचेन के बारे में मिली शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार दिनेश कुमार को तत्काल कम्युनिटी किचन की व्यवस्था को शुरू करने के निर्देश दिए।
नारायणी नदी के उफान से खड्डा क्षेत्र के महादेवा, सालिकपुर, शिवपुर, बसन्तपुर, हरिहरपुर, नारायनपुर, मरचहवा आदि गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिससे लोग प्रभावित हो गये हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव महदेवा में पहुंचे जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने सर्वप्रथम बाढ़ पीड़ितों हेतु खाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार से तत्काल कम्यूनिटी किचेन शुरू कराने का, पथप्रकाश के लिए तहसीलदार दिनेश कुमार व बीडीओ विनीत यादव को 10 सोलर लाइट तत्काल लगाने एवं बाढ़पीड़ितों की मांग पर उन्हें कहीं अन्यत्र पुनर्वास देने के एसडीएम भावना सिंह को निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम भावना सिंह से बाढ़पीड़ितों की हर आवश्यकता को ध्यान में रखकर उन्हें उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम भावना सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, एसडीओ बाढ़ खण्ड मनोरंजन कुमार, बीडीओ विनीत यादव, चौकी प्रभारी राजेश गौतम, ग्राम प्रधान नथुनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…