खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। बुधवार की रात वैदिक मंत्रोचार के बीच पंडालों में नेत्र दर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सिनेमा रोड पर गणपति पूजा सेवा समिति में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आशुतोष अवस्थी व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्र द्वारा नेत्र दर्शन कराया गया। भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, राकेश मद्धेशिया, अमर जायसवाल, संतोष जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया ने आरती व पूजन किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। फारम मोहल्ला में भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा द्वारा नेत्रदर्शन कराया गया।इस दौरान सभासद प्रतिनिधि सिराज अहमद, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे। तहसील रोड स्थित विवाह भवन में भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश प्रतिमा का नेत्रदर्शन कराया गया। इसी के साथ खड्डा का गणेश महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव के दौरान डांडिया नृत्य व गंगा महा आरती का कार्यक्रम होगा।
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…