खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा के आंदोलित सभासदों द्वारा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। सभासदों ने प्रशासन को चेताया कि जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं हो जाती तब तक हम आमरण स्थल से हिलने वाले नहीं है।
बुधवार को खड्डा नगर के सुबाष चौक पर आमरण अनशन पर भाजपा के चुने हुए सभासद भगवती शरण पाण्डेय और शासन द्वारा नामित सभासद मधोक गुप्ता आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
प्रशासन की ओर से अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा अनशन स्थल पर पहुँचे लेकिन आंदोलित सभासद दोषी चेयरमैन रुखसाना लारी उनके पुत्र नासिर लारी व अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा सहित सभी दोषियों पर कार्यवाही होने तक अड़े रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभासद भगवती पाण्डेय ने कहा कि नगर के लूट व भ्रष्टाचार में शामिल सभी जिम्मेदारों पर जबतक कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक हम अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए। कार्यक्रम को सभासद विनोद यादव, सभासद संतोष तिवारी व पशुपतिनाथ रौनियार ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरचंद मद्धेशिया, कैलाश भारती, संजय गुप्त, अनिल गुप्त, शिवशंकर गुप्ता, पिंटू यादव, रमाकांत तिवारी सहित कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…