News Addaa WhatsApp Group

छितौनी नगर पंचायत में मारपीट के मामले में चार को जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 17, 2023  |  6:21 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी नगर पंचायत में मारपीट के मामले में चार को जेल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी में मंगलवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी सहित घटना में शामिल लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

छितौनी नगर पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर सपा प्रत्याशी रमेश गुप्ता व भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश गुप्ता के समर्थक दिनेश जायसवाल के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि सपा उम्मीदवार व उनके परिजनों ने दूसरे पक्ष के कुछ महिलाओं एवं लोगों पर हमलावर हो गये जिससे सभी लोग घायल हो गए। तुर्कहां सीएचसी पर घायलों का उपचार हुआ। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने गम्भीर धाराओं में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई थी कि बुधवार को मामले में आरोपी सपा प्रत्याशी रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मुकेश एवं दयाशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking