News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: ट्रेन से गिरकर युवती गम्भीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक! स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही आई सामने

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 12, 2022  |  6:54 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: ट्रेन से गिरकर युवती गम्भीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक! स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही आई सामने
  • सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू गुप्ता के मानवता की हो रही सराहना

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखण्ड के खड्डा स्टेशन पर बिहार से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टेशन पर एंबुलेंस के इंतजार में वह घंटो तड़पती रही। कस्वे के एक सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू गुप्ता ने प्राइवेट वाहन से उसे सीएचसी तुर्कहां ले गये जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एबुंलेंस न मिलने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। इस पूरे प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

नगर पंचायत छितौनी से सटे बिहार प्रदेश के बहरीस्थान गांव की पुष्पा साहनी 20 वर्ष बेतिया (बिहार) में रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार को बेतिया से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से वह घर आ रही थी। ट्रेन का ठहराव पनियहवा स्टेशन पर नहीं होने के कारण वह घबरा गई और ट्रेन से खड्डा पहुंच गई। ज्योहीं खड्डा स्टेशन पर ट्रेन कुछ धीमी हुई तो वह जल्दीबाजी में उतरने के फिराक में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। कस्वा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू गुप्ता की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया।

आरोप है कि घण्टों इंतजार के बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर गुड्डू गुप्ता प्राइवेट वाहन पर लादकर उसे तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया और दूरभाष से परिजनों को सूचना दी। स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कराहती युवती को एक बार फिर जिला अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा जहां थक हारकर परिजन उसे नीजी वाहन से जिला अस्पताल ले गये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking