News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से बदहाल है हीराछपरा-गुलरिहा मार्ग

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 5, 2022  |  5:21 PM

1,120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से बदहाल है हीराछपरा-गुलरिहा मार्ग WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र का हीराछपरा-एकडंगा रेलुलेटर तक का सड़क मार्ग अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क जगह- जगह टूटकर बड़े गड्ढे का रुप ले रखी है। वहीं गुलरिहा में इस मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर पानी पसरा हुआ है। मार्ग के शिलान्यास होने का बोर्ड लगभग दो महिने पूर्व लगा दिया गया है लेकिन 500 मीटर खराब इस सड़क की सुधि न तो लोकनिर्माण विभाग ले रहा है न ही जनप्रतिनिधि। लगभग दो वर्षों से इस सड़क से आने- जाने वाले राहगीर दुर्दशा झेलने को विवश है। बताते चलें कि इस मार्ग का शिलान्यास लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य द्वारा कर दिया गया है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा विकास खण्ड व नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड को जोड़ने वाली प्रमुख हीराछपरा-एकडंगा रेगुलर मार्ग दो वर्षों से ऊपर जर्जर व बदहाल हो गयी है। सड़क पर जगह जगह गढ्डे हो गये हैं जिस पर आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हीराछपरा, गुलरिहा, एकडंगी, खेमनछपरा, कोहरगड्डी, कुनेलीपट्टी, वरवारतनपुर सहित तमाम गांवों के आवागमन का प्रमुख मार्ग जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के उदासीनता से पूरी तरह बदहाल हो गया है। सोशल मीडिया सहित इंटरनेट के माध्यम से चुनाव में इस सड़क की बदहाली की तस्वीर सुखिर्यों में बनी रही है, लेकिन इस सड़क की मरम्मत अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। गांव के मनीष पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, उदय, हुसैन, संदीप गौतम, बृजेश कुमार, राजू तिवारी, प्रदीप प्रजापति, सुनील चौधरी, जयहिंद वर्मा आदि ने शीघ्र जर्जर सड़क मरम्मत की मांग की है।

…और 4 जनवरी 2022 को इस सड़क पर लगा है शिलान्यास का बोर्ड: बताते चले की हीराछपरा-एकडंगा रेगुलेटर मार्ग 0.40 किमी. का शिलान्यास दो माह पूर्व इस सड़क की विशेष मरम्मत व आवादी भाग में सीसी व नाली निर्माण सहित विशेष मरम्मत के एवज में लागत 33.95 लाख का शिलान्यास विगत 04 जनवरी 2022 को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के कर कमलों द्वारा किये जाने का वोर्ड भी लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking