News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: दसवीं मुहर्रम के जुलूस में गूंजा हुसैन की सदाए; अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाए विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 9, 2022  |  8:37 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: दसवीं मुहर्रम के जुलूस में गूंजा हुसैन की सदाए; अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाए विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे WhatsApp
Responsive image
  • शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शान्तिप्रिय ढंग से मना मुहर्रम का पर्व

खड्डा/कुशीनगर। दसवीं मोहर्रम पर खड्डा कस्वे सहित ग्रामीण इलाकों में ताजियेदारों व विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने मंगलवार को ताज़िए का जुलूस निकाला। सैकड़ों अंजुमनों ने अपने अलम उठाए। मातमी अंजुमनों के साथ जुलूस में शामिल अकीतदमंदों ने इमाम हुसैन को नजराना अकीदत पेश किया। खड्डा नगर में करीब 12 बजे जुलूस कस्वे के विभिन्न स्थानों से होते हुए कर्बला पहुंचा। उधर, मुल्क की सलामती के लिए ताजिएदारों ने दुआ मांगी व हाथों में तिरंगे लहरा रहे थे। अखाड़ों के खिलाड़ी विभिन्न प्रकार के करतब दिखा लोगों को हैरत में डाल दिया।

आपके लिए और..- साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस...

खड्डा के हैदरी अखाड़ा, अजमेरी नौजवान अखाड़ा, कुर्बानियां नौजवान अखाड़ा, अली अखाड़ा, कुरैशी मोहल्ला, मुस्लिम नौजवान हैदरी अखाड़ा, फल मोहल्ला का इस्लामिया ए हिन्द अखाड़ा के लोग कर्बला पर ताजिया ले जाते समय हैरंगगेज प्रदर्शन किया। जुलूस में लोगों ने तिरंगा लहराए। इस दौरान हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए दोनों वर्गों के लोग जुलूस में शरीक हुए। इसी तरह क्षेत्र के छितौनी, करदह, बंजारी पट्टी, चतुरछपरा, कोहरगड्डी, बरवारतनपुर, भुजौली बाजार , ढोलहां, खानूछपरा, नौरंगिया सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में दसवीं की मुहर्रम जूलुस पर ताजियादारों ने ताजिया निकाला। बरवारतनपुर व नेबुआ नौरंगिया के क्रांति चौराहे का विशाल व नक्काशी युक्त ताजिया लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान लगे मेले में बच्चों, नौजवानों सहित लोगों की चहल पहल रही। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ खड्डा दुर्गेश सिंह, नेबुआ नौरंगिया एसएचओ दिनेश तिवारी, हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान समेत भारी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती चौक- चौराहों और जुलूस में की गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking