News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: धान क्रय केन्द्र पर अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई-एसडीएम उपमा पाण्डेय

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2021  |  5:30 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धान क्रय केन्द्र पर अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई-एसडीएम उपमा पाण्डेय
  • एसडीएम ने छोटे छोटे किसानों के भी धान क्रय करने के दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उप जिलाधिकारी खड्डा श्रीमती उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार को तहसील सभागार में धान खरीद की तैयारी को लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अगर धान की खरीद में अनियमितता पाई गई तो केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने कहा की केंद्र प्रभारी ईमानदारी व निष्ठावान होकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कार्य करें, जिससे छोटे-छोटे किसानों से भी धान की खरीद की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र पर कांटा, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक झरने, बोरे, लैपटाप, कंप्यूटर, किसानों की धान तौल में बिलम्ब होने पर रूकने तथा पानी सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। कांटा व नमी मापक यंत्र की मापने के लिए प्रशिक्षित हो लें, जिससे नमी मापने में भिन्नता न हो। किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा की निरीक्षण में केंद्र प्रभारी की मौजूदगी नहीं होगी तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गोदाम प्रभारी पवन पाण्डेय, उमेश कुमार, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, रामप्रवेश, हरेन्द्र गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking