News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल हनुमान प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 12, 2022  |  9:11 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल हनुमान प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
  • नम आंखों से महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने की विदाई
  • देर शाम तक नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में चार दिनों तक चला महावीरी डोल मेला शुक्रवार को हनुमान प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकले विसर्जन जुलूस में भक्ति गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने विदाई दी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

मंगलवार को खड्डा कस्वे के विभिन्न मोहल्लों में परंपरागत ढंग से डोल स्थापित कर मेले का शुभारंभ हुआ। मंगलवार की ही रात जुलूस निकालकर डोल मिलन किया गया। बुधवार को अखाड़ा समितियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। उत्साही युवाओं ने विभिन्न करतब भी दिखाए। बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं ने मुहल्लों में भ्रमण कर हनुमान जी की पूजा कर मन्नतें मांगी। शुक्रवार को दोपहर बाद नगर में गाजे- बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया जो निर्धारित मार्गो का भ्रमण करते हुए मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के बंजारी पट्टी पुल पहुंची जहां पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन- अर्चन के बाद समितियों ने प्रतिमा विसर्जित कर दिया।

इस दौरान एचएचओ खड्डा दुर्गेश सिंह, एचएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान, निरीक्षक उमेश सिंह, वरिष्ठ एसएसआई संजय कुमार, एसआई पीके सिंह, मनोज द्विवेदी, जीयालाल कन्नौजिया, पंकज सिंह, हनुमानगंज एस आई अनुराग शर्मा आदि सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इस दौरान दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, अमर जायसवाल, प्रिंस रौनियार, गुड्डू गुप्ता, लल्लन गुप्त, अजीत सिंह, अतुल राय , प्रिंस मद्धेशिया, जितेन्द्र सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking