खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित की गईं। भक्तों ने नम आंखों से माता रानी की विदाई किया।देर रात तक मूर्ति विसर्जन स्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।
कस्वे के आजाद चौक, गल्ला मण्डी, सब्जी मंडी, जलकल रोड़, फारम मुहल्ला, सुभाष चौक, मिल रोड़, स्टेट चौक, हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन करा पूरे नगर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-ताशा, गांजे बाजे के साथ पूरा नगर भ्रमण कर मां का जयकारा लगाते हुए मूर्तियों को नारायणी तट ले जाया गया। फिर मूर्ति का विसर्जन हुआ। इस दौरान जगह- जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इस दौरान सभी समितियों के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…