खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सुभाष चौक पर खड़े एक तहसीलकर्मी की मोबाइल को झपट्टा मार बाइक सवार लेकर फरार हो गए। इसकी तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा तहसीलदार कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के रूप में तैनात संजय यादव शुक्रवार की देरशाम घर जाने के लिए सुभाष चौक के समीप खड़े थे। उनकी मोबाइल पर फोन आ गया और बात करने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार की सफेद अपाची सामने से गुजरी और उनकी मोबाइल छीन कर टप्पेबाज भाग निकले। इस दौरान उनको तेज चोट भी लगी। इसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, छानबीन की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…