News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने गोष्ठी आयोजित कर किसानों को किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 7, 2021  |  6:09 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने गोष्ठी आयोजित कर किसानों को किया जागरूक WhatsApp
Responsive image
  • आधुनिक खेती व किसान की बात, स्मार्ट कृषि, स्मार्ट किसान-आईपीएल चीनी मिल

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा आईपीएल चीनी मिल द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत क्षेत्र के 15 गांवों में गोष्ठियां आयोजित करा किसानों को जागरूक किया। आईपीएल यू -ट्यूब चैनल से जोड़कर किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक व स्मार्ट खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक कुलदीप सिंह के नेतृत्व एवम् गन्ना प्रवन्धक सुधीर कुमार की देखरेख में चीनी मिल परिसर सहित क्षेत्र के भगवानपुर, जखिनिया, भुजौली, फटकदौना, मठियां, बहोरछपरा सहित 15 स्थानों पर एक दिन में सभी स्थानों पर किसानों को आईपीएल यू-ट्यूब चैनल से जोड़कर उन्हें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दिलाई गई। इस अवसर पर आईपीएल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर सुधीर रैलन, मुख्य प्रवन्धक कृषि सेवाएं डा. यू.एस. तेवतिया, व स्टेट हेड़ रवि ने आईपीएल प्रोडक्ट पोलीहेलाइट तथा परमेन्टिड़ कम्पोस्ट को लांच कर उर्वरकों के गुणवत्ता की जानकारी दी। इस दौरान लकी ड्रा द्वारा किसानों को पुरूस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सचिव सुवाष राम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिमोहन, आईपीएल के मुन्ना सिंह, जयहिंद गुप्ता, मु. कादिर सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking