News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 9, 2022  |  8:33 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के कप्तानगंज प्लेटफार्म के पूर्वी छोर से जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 24 केन बियर व 8 बोतल रायल स्टेज अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 9000) को एक अभियुक्त के कब्जे से बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पड़रौना/पनियहवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल रंजीत कुमार साह एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके ट्राली बैग से 24 केन बियर व 8 बोतल रायल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र हरिहर चौधरी साकिन सिसवा सरया थाना बैरिया जिला बेतिया (बिहार) बताया। गिरफ्तार अभियुक्त गैर प्रांत बिहार में ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी करने के फिराक में था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 207/ 22 धारा 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking