News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की खड्डा व्यापार मण्डल ने की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2022  |  6:44 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की खड्डा व्यापार मण्डल ने की मांग
  • दो दिनों के अंदर गिरफ्तारी न होने पर सभी दुकानें बंद रखने की दी चेतावनी
  • व्यापारियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय व एसडीएम भावना सिंह को प्रदर्शन व नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
  • 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तारी की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित व्यवसायियों ने नगर के स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित होकर बुधवार को विधायक सहित उपजिलाधिकारी को नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बुधवार को ज्ञापन सौंपकर दो दिनों में पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर दो दिनों बाद नगर के सभी दुकानों को बन्द कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने नगर के स्वर्ण व्यवसाई कन्हैयालाल वर्मा को पैसे के लेनदेन में पिछले 14 जुलाई की सायं जिन्दाछपरा गांव निवासी धन्नजय तिवारी ने गोली मारी थी। घायल व्यवसाई की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बीते 6 दिन बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित व्यवसायियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय व उपजिलाधिकारी भावना सिंह को प्रदर्शन करते हुए अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग का पत्रक सौंप गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों ने दो दिनों के अंदर गिरफ्तारी न होने पर नगर की सभी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन को चेताया है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से वार्ता की है। इस दौरान व्यापार मण्डल के मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, रामअवध मद्धेशिया, दुर्गेश्वर वर्मा, राजेश गुप्ता, अमरचंद मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, मनीष गुप्ता, अरविंद वर्मा, अभिमन्यु मद्धेशिया, रिंकू मद्धेशिया, लालसाहब जायसवाल, ईश्वर वर्मा, मनीष गुप्ता, नत्थू विश्वकर्मा, सूरज वर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking