खड्डा, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्य तिथि बुधवार को खड्डा नगर पंचायत के सभागार में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
खड्डा तहसील इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रापए के जिला पदाधिकारी दीनानाथ जायसवाल, जिला मंत्री लल्लन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गिरजेश मल्ल, जिला सूचना मंत्री प्रेम प्रकाश यादव, तहसील संयोजक संजय पाण्डेय की उपस्थिति में सभी पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनका नमन किया। उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दीनानाथ जायसवाल ने बाबू बालेश्वर लाल को ग्रामीण पत्रकारों को सशक्त मंच देने वाला योद्धा बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री नत्थू शर्मा ने किया।
इस दौरान ग्रापए के नागेन्द्र मिश्र, मुन्ना विश्वकर्मा, आनन्द कुशवाहा, विवेक गुप्ता, अजय तिवारी, ओमप्रकाश भास्कर, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…