News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: विधायक व एसडीएम ने गरीबों में वितरित किये कंबल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  9:01 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: विधायक व एसडीएम ने गरीबों में वितरित किये कंबल

खड्डा/कुशीनगर। ठंड से ठिठुर रहे गरीबों की प्रशासन ने सुध ले ली है। ठंड से किसी गरीब की मौत न हो इसको लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। विधायक ने एसडीएम के साथ खड्डा के रामपुर गोनहा गांव में गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल मिलते ही गरीबों की चेहरे खिल उठे।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। दो दिन से सर्दी बढ़ जाने से गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड से किसी गरीब की मौत न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने ठंड से बचाव के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने रामपुर गोनहा गांव में गरीबों के घर जाकर कंबल वितरित किए। अधिकारी व विधायक जब गरीबों के दरवाजे पर स्वयं कंबल लेकर पहुंचे तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू नहीं रुके। इस मौके पर विधायक व एसडीएम ने कहा कि सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर चुकी है। किसी गरीब को ठंड से नहीं ठिठुरने दिया जाएगा।

इस मौके पर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking