खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर के गुरुकुल एकेडमी में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की उन्नति के संवाहक शिक्षक गणों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें और उनकी शिक्षाओं के अनुगमन हेतु संकल्पित हों। विद्यालय के प्रवंधक पं.ब्रह्मदेव तिवारी एवं प्रधानाचार्य केडी तिवारी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार जताया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्रा,बीईओ हिमांशु सिंह, दुर्गेश वर्मा, राकेश मिश्रा, संजय उपाध्याय, सुरेंद्र पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी, अम्बिका सिंह, रामनरेश चौरसिया, अब्बास अली, प्रकाश बहादुर, विश्वंभर नाथ मिश्रा, कृष्णा यादव, गणेश शंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…