खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के मनरेगा मेठो ने उत्तर प्रदेश मनरेगा महिला मेठ शक्ति संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मनरेगा मेठो ने संघ के ब्लाक अध्यक्ष पूजा भारती के नेतृत्व दिए ज्ञापन में बताया है कि मेटों का 8 मार्च 2021 को मनरेगा कार्य को सुचारू रूप से कराने के लिए चयन हुआ है किंतु हम लोगों को नियुक्ति पत्र अब तक नहीं मिला है। मनरेगा मेठो को नियमित रूप से कार्य दिया जाए। शासन की ओर से स्मार्टफोन मुहैया कराया जाए एवं मस्टरोल को बिना मेठ के हस्ताक्षर के पास न किया जाए। 20 श्रमिकों पर एक मेठ रखने के प्रतिबंध को समाप्त किया जाय। मेठो को ब्लाककर्मी घोषित करने आदि मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सुमन देवी, शोभा, रीना कुमारी, राधा, सीमा, पूजा भारती, शकुंतला देवी, मितावली गुप्ता, अलीमा देवी, मीरा कुमारी, पूजा भारती आदि मौजूद रहीं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…