खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को होली पर्व के अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली अपने पैतृक गांव मठियां बुजुर्ग में होली खेली। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित जनपद के सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामना दी।
शनिवार को सांसद विजय दूबे पैतृक गांव मठियां गांव में घर- घर पहुंचकर लोगों से मिले एवम् अबीर, गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपसी स्नेह ,सौहार्द एवं समरसता के पावन पर्व होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का एक नया उजाला लेकर आये। देर शाम तक होली मिलन कार्यक्रम भी धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान आनन्द दूबे, अतुल दुबे, अनुज दूबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, निखिल उपाध्याय, विनय मिश्रा, सतेंद्र पाण्डेय, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील गुप्ता, रविन्द्र यादव, उपनिरीक्षक पी के सिंह, मनोज द्विवेदी सहित गांव व क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…